जब शाहरुख खान से भिड़ गए महाराष्ट्र के ये नेता, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और महाराष्ट्र के एक नेता का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। देखें वीडियो जब शाहरुख खान से भिड़ गए महाराष्ट्र के ये नेता...

Update: 2017-11-11 08:28 GMT

मुंबई : सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और महाराष्ट्र के एक नेता का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें महाराष्ट्र MLC जयंत पाटिल बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये वीडियो शाहरुख खान के बर्थडे से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। जब वो अपने प्राइवेट यॉट से अपना जन्मदिन मनाने अलीबाग पहुंचे थे। अलीबाग में शाहरुख का फॉर्महाउस है। जैसे ही लोगों को खबर मिली कि वो अपना जन्मदिन मनाने अलीबाग आए हैं तो उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए। जब शाहरुख का प्राइवेट यॉट अलीबाग के किनारे पर पहुंचा तो शाहरुख भीड़ देखकर कुछ देर अंदर ही बैठे रहे।

ठीक उसी वक्त अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल भी मुंबई जाने के लिए अपने यॉट में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाहरुख के प्राइवेट यॉट के वहां होने से पाटिल का यॉट किनारे पर नहीं लग पा रहा था। जब पाटिल को काफी देर हो गई तो उन्होंने अपना टेम्पर लूज कर दिया। उसके बाद वो शाहरुख के यॉट पर चढ़कर अपने यॉट पर चले गए।

इसी दौरान जब पाटिल उनके यॉट जाने लगे तो शाहरुख का पर्सनल स्टाफ उनसे भिड़ गया। उसके बाद पाटिल गुस्से में आ गए और शाहरुख पर चिल्लाने लगे। उन्होंने शाहरुख को कहा कि आपने अलीबाग खरीद लिया है क्या? हालांकि शाहरुख ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और थोड़ी देर में उतर कर चले गए।

अगले पेज पर देखें वीडियो जिसमें पाटिल शाहरुख पर नाराज हो रहे हैं।

आगे पढ़े

Similar News