कंगना की बहन रंगोली ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बातें

रंगोली ने आलिया के पापा महेश भट्ट को लेकर कहा है कि उन्होंने कंगना को चप्पल मारी थी?

Update: 2019-04-17 13:15 GMT

मुंबई : आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान और कंगना रनौत की बहन रंगोली के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से रंगोली ने सोनी राजदान के एक ट्वीट का जवाब देते हुए महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

दरअसल पिछले दिनों कंगना ने एक इंटरव्यू में आलिया को ये कह दिया था कि उन्होंने गली बॉय में कोई खास काम नहीं किया है। इसके बाद आलिया ने भी इसका जवाब दिया था। वहीं इसके अलावा आलिया और उनकी मां सोनी राजदान को लेकर भी सोशल मीडिया पर ये बवाल मचा हुआ कि वो इंडिया में वोट नहीं कर सकतीं। इसी पर कंगना की बहन रंगोली ने भी एक ट्वीट कर उन पर निशाना साधा था।



वहीं अब एक बार फिर से रंगोली ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रंगोली ने आलिया के पापा महेश भट्ट को लेकर कहा है कि उन्होंने कंगना को चप्पल मारी थी। दरअसल सोनी राजदान ने कंगना और आलिया के एक्टिंग की तुलना पर जवाब दिया था। सोनी राजदान ने ये कहा था कि कंगना को महेश भट्ट ने ही फिल्मों में ब्रेक दिया है।



इसी पर कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, डियर सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को नहीं बल्कि अनुराग बसु ने ब्रेक दिया था। महेश भट्ट अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में क्रियेटिव डायरेक्टर थें तब। वो उनका प्रोडक्शन हाउस नहीं था। इसके साथ ही रंगोली ने एक और ट्वीट में आगे लिखा कि, 'वो लम्हे' के बाद कंगना ने सुसाइड बॉम्बर के किरदार के चलते उनकी फिल्म 'धोखा' में काम करने से मना कर दिया। 


जब कंगना ने महेश भट्ट के साथ काम करने से मना किया तो महेश भट्ट काफी गुस्सा हुए थे। कंगना वो लम्हे के प्रिव्यू में गईं तो महेश भट्ट ने कंगना पर फेंककर चप्पल मारी थी। उन्होंने कंगना को उसी की फिल्म को नहीं देखने दिया, वो पूरी रात रोई और वो उस वक्त महज 19 साल की थी। अब रंगोली ने ये नया खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। ऐसा लग रहा है कि अब ये विवाद दो परिवारों के बीच शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News