आज होगी निक जोनास और प्रियंका की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कथित तौर पर मंगेतर निक जोनास आज मुंबई में रोका सेरेमनी में सगाई करने जा रहे हैं.

Update: 2018-08-18 07:08 GMT

नई दिल्ली 

बॉलीवुड की गलियों से अब यह खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कथित तौर पर मंगेतर निक जोनास शनिवार को मुंबई में रोका सेरेमनी में सगाई करने जा रहे हैं. टाइम्स नाउ के खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के घर में सगाई को लेकर सुबह से ही हलचल देखी जा रही है. प्रियंका और निक को शुक्रवार की रात को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में डिनर करते हुए देखा गया. प्रियंका समर सीजन लाइट ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में दिखीं, जबकि निक ने डार्क ब्लू टीशर्ट और ग्रे कलर पैंट में डैशिंग दिखाई दिये. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रियंका ने निक का हाथ थामा हुआ है. 

Tags:    

Similar News