राजकुमार राव की 'न्यूटन' भेजी जाएगी भारत की ओर से ऑस्कर के लिए

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्‍म 'न्‍यूटन' रिलीज होते के साथ ही सुर्खियों में आ गई है. 'न्यूटन' को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है। फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है और खूब तारीफें बटोर रही है।;

Update: 2017-09-22 10:38 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्‍म 'न्‍यूटन' रिलीज होते के साथ ही सुर्खियों में आ गई है. 'न्यूटन' को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है। 'न्‍यूटन' एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी पर आधारित फिल्‍म है। इस फिल्‍म की चर्चा ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हो रही थी। फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है और खूब तारीफें बटोर रही है।

न्यूटन एक पॉलिटिकल सेटायर फ़िल्म है। जिसमें राजकुमार राव ने सरकारी कर्मचारी का रोल निभाया है जो चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाता है, जहां उसे नये तरह के अनुभव होते हैं। न्यूटन को ऑस्कर में भारत की ऑफ़िशियल एंट्री चुने जाने पर कई सेलेब्रिटीज़ ने राजकुमार और मेकर्स को बधाई दी है। इनमें वरूण धवन भी शामिल हैं, जिनकी फ़िल्म जुड़वा2 अगले हफ़्ते रिलीज़ हो रही है। फ़िल्ममेकर आनंद एल राय ने लिखा है कि इस ट्वीट को लिखते समय मैं भावुक हो रहा हूं। न्यूटन भारत की ऑस्कर के लिए ऑफ़िशियल एंट्री है। अमित मासूरकर और राजकुमार राव पर गर्व है। आनंद ने मनीष मूंदड़ा की इस फ़िल्म को प्रेज़ेंट किया है।

राजकुमार ने इस फिल्म में अपनी लाजवाब ऐक्टिंग और किरदार को अपने अंदाज में जीवंत बना दिया है। अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते इस अवॉर्ड के दावेदारों की लिस्ट में जरूर शामिल हो गए हैं। इस फिल्म को जिस तरह क्रिटिक्स और दर्शकों की एक क्लास की जमकर तारीफें मिल रही हैं उसे देखकर पहले ही कहा जा रहा था कि फिल्म देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित फेस्टिवल में अपने नाम कई अवॉर्ड करने वाली है। ऑस्कर भेजी गई न्यूटन आगे कहां तक जाती है, यह देखने वाली बात है। फिलहाल राजकुमार राव की इस उपलब्धि के लिए सभी उन्हें बधाई देने में लगे हैं।  

Similar News