Facts : दीपिका से पहले इन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह!
6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज 33 साल के हो गए हैं।;
मुंबई : बॉलीवुड के यंग और डायनामेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज 33 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह पहली ही फिल्म के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने 8 साल के करियर में खासा नाम कमाया। रणवीर अपने निजी रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रहते हैं।
आहना देओल
रणवीर सिंह आज भले ही दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हों, लेकिन शायद ही आप जानते हों कि वह हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल को भी डेट कर चुके हैं। उस वक्त रणवीर कॉलेज में थे और दोनों का एक ही फ्रेंड सर्कल था। आहना देओल और रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया है। फिर आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर विदेश चले गए और दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया। हांलाकि इन दोनों ने कभिी अपने इस रिश्ते पर कोई बात नहीं कही
अनुष्का शर्मा
अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर के अफेयर के किस्सों ने भी खूब सुर्थियां बटोरीं। दोनों को उस समय कई बार साथ-साथ भी देखा। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। दोनों 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) और 'दिल धड़कने दो' (2015) में भी साथ नजर आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
2013 में आई फिल्म 'लुटेरे' की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। हांलाकि रणवीर ने इस बात से साफ इंकार किया था उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी उनकी अच्छी फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। दोनों ने सिर्फ इसी फिल्म में साथ काम। लेकिन दोनों के इश्क के चर्चे आज भी मीडिया में होते हैं।
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर खुल्लम खुल्ला है फिर भी न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार की। दोनों एक लंबे समय से साथ हैं। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल अंत तक शादी कर सकते हैं। हांलाकि रणवीर ने फिर भी दबी जुबां में स्वीकार किया है कि वह दीपिका को पसंद करते हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में खबर आई थी कि दोनो ने सगाई कर ली है। वहीं दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट भी मानी जाती है।