न्यूयॉर्क इलाज कराने पहुंचे ऋषि कपूर की तस्वीरें आईं सामने, हो गए हैं काफी कमजोर!
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वह सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वह सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में ऋषि कपूर काफी कमजोर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर को कैंसर जैसी बीमारी होने की खबरों को मात्र अफवाह बताया।
न्यूय़ॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने सोनाली ब्रेंद्रे से मुलाकत की और यहां पर ऋषि कपूर के टेम्पररी घर पर प्रियंका चोपड़ा भी उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। बता दें सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का काफी समय से इलाज करा रही हैं। सोनाली ब्रेंद्रे की सेहत में सुधार आ रहा है और उनके पति इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दे चुके हैं।
वहीं प्रियंका चोपड़ा इंडिया से न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने के लिए गई हैं, जहां पर उन्होंने ऋषि कपूर से मुलाकत की। इस फोटो को नीतू कपूर ने शेयर किया है, साथ ही उन्होंने लिखा है, 'लव यू प्रियंका चोपड़ा, लव यू सोनाली बेंद्रे, गोल्डी, शानदार और प्यारे लोग'।