ऋषि कपूर के दामाद ने उनके निधन के बाद शेयर की इमोशनल कर देने वाली ये फोटो

Update: 2020-05-03 07:10 GMT

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 सभी के लिए बहुत बुरा रहा हैं। अप्रेल महीने में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गए। 29 अप्रेल को जहां एक्टर इरफान का निधन हुआ तो वहीं 30 अप्रेल को अभिनेता ऋषि कपर नहीं रहे। ऋषि कपूर ने 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया।

ऋषि कपूर के जाने के बाद सभी उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर यादगार तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उनके जाने का गम उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर से ज्यादा किसे हुआ होगा। वह आखिरी वक्त में अपने पिता के दर्शन तक नहीं कर पाईं। रिद्धिमा कपूर ही नहीं उनके ससुराल वालों के लिए उनका जाना काफी दुख भरा रहा है। इसी बीच ऋषि कपूर के दामाद यानी उनकी बेटी के पति भरत साहनी ने उनको याद कर एक पोस्ट शेयर किया है।

ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी उन्हें याद कर भावुक नजर आए। भरत ने ऋषि कपूर के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक यादगार फैमिली फोटो भी शेयर की है।



भरत साहनी ने ऋषि कपूर और अपने पूरे परिवार सहित कई फैमिली फोटोज भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। आपने थोड़े समय में मुझे बहुत सारी सीख दी हैं। आज बुरी तरह टूट गया हूं। शब्द खो गए हैं। लव यू और मैं आपको बहुत मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पापा।'

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News