मदर्स डे पर श्रीदेवी के ट्विटर पर शेयर हुआ ये VIDEO, देखकर नम हो जाएंगी आंखें!

इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम जरूर होंगी क्योंकि इसे देखकर श्रीदेवी की याद आ गई।

Update: 2018-05-13 14:25 GMT
Sridevi
मुंबई : आज सभी मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सभी अपनी मां के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। हालांकि ये वीडियो है तो पुराना, लेकिन इसे फिर से मदर्स डे के मौके पर शेयर किया गया।
वीडियो में श्रीदेवी कहती हैं, 'बच्चों के पीछे पड़ना पड़ता है। कोई भी अच्छी चीज बताते हैं तो वो इरिटेट हो जाते हैं। आप अपने वाइफ को, गर्लफ्रेंड को, फ्रेंड्स को आई लव यू कहते हैं, लेकिन क्या कभी अपनी मां को लव यू बोला है। बोलकर देखिए मां खुश हो जाएंगी।'

इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम जरूर होंगी क्योंकि इसे देखकर श्रीदेवी की याद आ गई। वैसे आज मदर्स डे पर जाह्नवी और खुशी कपूर अपनी मां को जरूर मिस कर रही होंगी क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि इस मदर्स डे पर उनके साथ उनकी मां नहीं होंगी।

Similar News