Alibaba ग्रुप के को-फाउंडर और चेयरमेन जैक मा 55 की उम्र में चेयरमैन पद से हुए रिटायर

जैक मा ने अपने जन्मदिन पर कंपनी को अलविदा कहा है। आज 10 सितंबर को उनका 55 वां जन्मदिन है।

Update: 2019-09-10 10:01 GMT

चीन के अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा (55) मंगलवार को रिटायर हो गए। उन्होंने सीईओ डेनियल झांग (47) को कमान सौंप दी। मा ने रिटायरमेंट का ऐलान एक साल पहले ही कर दिया था। इस दौरान वे झांग को कामकाज समझा रहे थे। जैक मा अब टीचिंग और परोपकार के कामों से जुड़ेंगे। 1999 में अलीबाबा की शुरुआत करने से पहले वे इंग्लिश के टीचर थे। रिटायरमेंट के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन और टीचर्स डे का दिन चुना। जैक मा का आज जन्मदिन भी है। चीन में टीचर्स डे 10 सितंबर को होता है। मा अगले साल तक सलाहकार के तौर कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे।

डेनियल झांग इस समय कंपनी के सीईओ हैं। जैक मा के रिटायरमेंट पर ये चर्चाएं भी गर्मा रही हैं कि क्या उनके बिना अलीबाबा ग्रुप पहले की तरह ही चलेगा या फिर परिवर्तन आएंगे।

जैक मां के जीवन को देखें, तो यह काफी प्रेरणादायी रहा है। एक गरीब परिवार में जन्मे जैक मा की कहानी अपने आप में एक बड़ी सक्सेस स्टोरी है। उनका जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि उनके पिता ने सिर्फ 40 डॉलर प्रति माह के रिटायरमेंट अलाउंस में परिवार का खर्चा चलाया था। उनके मां-बाप कम पढ़े-लिखे थे। उन्होंने एक अध्यापक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने तक का उनका सफर संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने केएफसी में भी जॉब के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें वहां नौकरी नहीं मिल सकी। यही नहीं, जैक मा को करीब 30 कंपनियों ने जॉब देने से मना कर दिया था।

इसके बाद जैक मा ने एक कारोबारी के रूप में अपनी पहचान बनायी। जैक मा ने 21 फरवरी 1999 को अलीबाबा कंपनी की नींव रखी थी। उन्होंने इसके लिए अपने 17 दोस्तों को राजी किया था। हालांकि, शुरुआती समय में कंपनी ने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन बाद में उनकी कंपनी ने काफी तेजी से ग्रोथ प्राप्त की। 

Tags:    

Similar News