Budget 2024: बजट में वित्त मंत्री का ऐलान- 3 करोड़ महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी, जानिए- क्या है लखपति दीदी योजना?

वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023 में कुल 9 करोड़ महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ।

Update: 2024-02-01 07:41 GMT

Budget 2024 Lakhpati Didi Scheme Target: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए लखपति दीदी स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत साल 2023 में एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। साल 2024 में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। पहले यह टारगेट 2 करोड़ प्रति वर्ष था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाता है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023 में कुल 9 करोड़ महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। लखपति दीदी स्कीम इसी का हिस्सा है। लखपति स्कीम से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। वे अपना व्यापार करके आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को क्या लाभ मिल रहे हैं?

इस योजना के तहत देश की महिलाएं फाइनेंशियल लिट्रेट हो पाएंगी इस योजना के जरिए महिलाओं के लिए वर्कशॉप्स की जाएगी जिसमें उन्हें फाइनेंशियल के बारे में बताया जाएगा. इस योजना का मकसद है महिलाओं को इंपॉवर करना. ये वर्कशॉप्स बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल साधनों को समझने जैसे विषयों को कवर करती हैं.

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को रेगुलर से रेगुलर सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंसेटिव्स प्रदान किया जाते हैं.

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, एजुकेशन या दूसरी जरूरतों के लिए स्मॉल लोन दिए जाते हैं.

इस योजना के तहत महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता है कि वो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करना सीखें.

फाइनेंशियल लाभ के अलावा ये योजना कई तरह के इंपॉवरमेंट प्रोग्राम्स से महिलाओं के कान्फिडेंस और आत्म-सम्मान के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करती है. ओवरऑल इस योजना के पीछे की सोच इन महिलओं के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर पॉजिटिव प्रभाव डालना है.

Tags:    

Similar News