फोर्ड ने भारत में पेश किया नई Titanium+ पेट्रोल वेरिएंट, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत में EcoSport को नए Titanium Plus पेट्रोल वेरिएंट में लांच किया है। इससे पहले तक इसका केवल आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल ही आता था।;

Update: 2018-03-20 11:15 GMT

नई दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत में EcoSport को नए Titanium Plus पेट्रोल वेरिएंट में लांच किया है। इससे पहले तक इसका केवल आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल ही आता था।

दरअसल फोर्ड ने नई इकोस्पॉर्ट को पिछले साल लॉन्च किया था। यह सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। कंपनी ने अब इसका नया वेरिएंट Titanium+ लॉन्च किया है।

कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 10.47 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने अपनी इस नए मॉडल की कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। इसके साथ ही कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए हैं।

कंपनी ने इस वेरिएंट में 6 एयरबैग के साथ सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा है। फोर्ड EcoSport के फेसलिफ्ट मॉडल में नया थ्री सिलिंडर ड्रैगन पेट्रोल इंजन दिया गया था। इसमें 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन है जो कि 122 बीएचपी का पावर और 150 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

पेट्रोल का टॉप ट्रिम अब 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक आॅप्शंस में मिलेगा। इसके साथ ही अब फोर्ड इकोस्पॉर्ट कुल 11 वेरिएंट्स हो गए हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस अवेलेबल हैं।

कंपनी ने कार में लेदर इंटीरियर, कार्गो एरिया मैनेजमेंट सिस्टम फ्लैट बेड सीट, ग्लव बॉक्स इल्यूमिनेशन, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमेटिक हेडलैंप, 17-इंच एलॉय व्हील, रियर व्यू कैमरा, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट लगाए गए हैं।

फोर्ड इकोस्पॉर्ट एस नाम से इसका स्पॉर्टी वेरिएंट लॉन्च करने की भी तैयार कर रही है। इसका मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से है। अब देखना होगा कि इस कार को भारतीय मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है।

Similar News