JIO ग्राहकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी, करोड़ों यूजर्स को फ्री में मिलेगा फायदा

अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। JIO ने अपने उपभोक्ताओं को नई खुशखबरी दी है। इसका फायदा सीधे तौर पर जियो के सभी मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा।

Update: 2018-03-31 06:09 GMT

नई दिल्ली : अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से जियो यूजर के मन में जियो की प्राइम मेंबरशिप (Jio Prime Membership) को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन आज JIO ने अपने उपभोक्ताओं को नई खुशखबरी दी है।

दरअसल जियो ने शुक्रवार शाम के समय 'जियो की प्राइम मेंबरशिप' को अगले एक साल के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी। कंपनी की इस घोषणा का फायदा सीधे तौर पर जियो के सभी मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना होगा।

जियो के सभी प्राइम मेंबर जिन्हें 31 मार्च तक इस सुविधा का फायदा मिल रहा था। अब उन्हें एक साल के लिए यह सुविधा मिलती रहेगी। जियो ने प्राइम मेंबरशिप को 1 अप्रैल 2018 से अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है यानी अब जियो प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च 2019 तक है।

आपको बता दें जियो की प्राइम मेंबरशिप सब्सक्राइबर्स को देश में फ्री वॉयस कॉल, 4जी डाटा और एसएमएस की सुविधा दी जाती है। हालांकि नए जियो यूजर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप (Jio Prime Membership) 99 रुपये पर ही उपलब्ध होगी।

Similar News