असली और नकली सोने की इस तरह से करें पहचान, ये है तरीका

Update: 2021-12-14 08:19 GMT

आजकल बाजार में असली सोने के नाम पर लोगों को नकली सोना बेचा जा रहा है। इस तरह के कई मामले सामने निकलकर आ चुके हैं। इस कारण कई लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके जरिए आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

असली सोने की पहचान करने के लिए आपको हॉलमार्क को जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क से अभिप्राय सोने की शुद्धता से होता है। इसके अलावा आप असली और नकली सोने के बीच के फर्क को चुंबक के जरिए भी पता कर सकते हैं। सोने के अंदर चुंबकीय गुण नहीं होता है। अगर आप सोने के करीब चुंबक को लेकर आते हैं और वह उससे आकर्षित होता है, तो समझ लीजिए कि सोना नकली है। आप इसकी गुणवत्ता का पता पानी के जरिए भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सोने को पानी में डालना है। अगर पानी में डालने के बाद आपका सोना ऊपर की तरफ तैर रहा है, तो इसका मतलब सोना नकली है। 

असली सोने की पहचान एसिड के जरिए भी की जा सकती है। इसके लिए आपको नाइट्रिक एसिड का इस्तेमाल करना होगा। आपको सोने के कुछ हिस्से पर इस एसिड को डालना है। अगर एसिड डालने के बाद कुछ असर दिखता है, तो समझ लीजिए कि सोना नकली है। सोने की गुणवत्ता की पहचान सिरके की मदद से भी की जा सकती है। इसके लिए आपको सिरके की कुछ बूंदों को सोने के ऊपर गिराना है। अगर सिरके का रंग बदलता है, तो इसका मतलब सोना नकली है।


Tags:    

Similar News