JLR इंडिया ने 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की शुरू की बुकिंग, जानिए क्या है खास

जैगवार लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने मंगलवार को 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। इन मॉडल्स की बुकिंग देश के सभी 27 आॅफिशल आउटलेट्स पर हो रही है।;

Update: 2018-04-17 13:34 GMT

नई दिल्ली : जैगवार लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने मंगलवार को 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। जैगवार लैंड रोवर के इन मॉडल्स की बुकिंग देश के सभी 27 आॅफिशल आउटलेट्स पर हो रही है।

भारतीय बाजार में 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पॉर्ट वी6 और वी8 के पेट्रोल, डीजल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट्स में मॉडल ईयर 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को लग्जरी SUV स्पेस में और ज्यादा लग्जरी बनाने की कोशिश की गई है।

इसके कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इस गाड़ी की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.25 करोड़ रुपए है। माना जा रहा है रेंज रोवर के 2018 मॉडल का मुकाबला भारतीय बाजार में वोल्वो एक्ससी90 से होगा।

इसके स्पीड की बात करें तो ये गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 5.6 सेकंड्स में पकड़ लेती है। इस गाड़ी के प्लग इन हाइबिड वर्जन में 2.0 लीटर सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा।

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLRIL) के प्रेसिडेंट एंड मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने बताया, 'इन गाड़ियों ने हमेशा बेस्ट इन क्लास कंफर्ट, टेक्नोलॉजी, रिफाइनमेंट और ड्राइविंग आनंद की पेशकश की है। 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के साथ हम अपने फ्लैगशिप मॉडल्स के साथ नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स का एक नया बेंचमार्क फिर से उठाया है।'

ये भी पढ़ें:

हीरो जल्द लांच करेगा पावरफुल स्कूटर ZIR, जानिए खास फीचर्स और कीमत

Volkswagen ने भारत में लांच किया Ameo Pace एडिशन, जानें खास फीचर्स और कीमत

भारत में जल्द लांच होगी Triumph की टाइगर 1200 बाइक, जानिए कीमत और खास फीचर्स

टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड कार का 2018 वर्जन भारत में लांच, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

Similar News