महिंद्रा ने भारत में अपनी नई XUV 500 को किया लांच, जानें क्या है खूबियां और कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी नई XUV 500 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। यह एक 7 सीटर क्रॉसओवर होगी जो कि पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।;

Update: 2018-04-18 08:03 GMT

नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी नई XUV 500 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। यह एक 7 सीटर क्रॉसओवर होगी जो कि पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।

महिंद्रा XUV 500 में 5 वेरिएंट्स डीजल के मिलेंगे जबकि सिर्फ पेट्रोल का सिर्फ एक ही वेरिएंट मिलेंगा जोकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा, जबकि डीजल में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी।

इसके कीमत की बात करें तो महिंद्रा की नई XUV 500 के डीजल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपए से लेकर 17.88 लाख रुपये तक है। जबकि इसके पेट्रोल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.43 लाख रुपये है।

2018 महिंद्रा एक्सयूवी500 फेसलिफ्ट में गाड़ी के भीतर और बाहर बदलाव करने के साथ ही इसका पावर भी बढ़ाया गया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा नया और बड़ा क्रोम प्लेटेड ग्रिल और रैपराउंड प्रॉजेक्टर्स दिए गए हैं।

इसके फ्रंट बंपन में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसका रियर हिस्सा को देखें तो कंपनी ने इसमें रैपराउंड एलईडी टेललैप्स दी हैं। इनके अलावा रिवाइज्ड टेलगेट, बंपर और नया स्पॉइलर भी है। इसमें स्टीयरिंग व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट, गियर नोब और हैंडब्रेक पर सिल्वर फिनिशिंग देखने को मिलेगी।

इसके इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन को 140PS की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है जबकि डीज़ल इंजन 140 पीएस की पावर और 330 एनएम का टॉर्क जेनेरेट करता है।

वहीं महिंद्रा की नई XUV 500 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंट्रल कंसोल पर पियानो ब्लैक फिनिशिंग आएगी। माना जा रहा है महिंद्रा XUV 500 का सीधा मुकाबला जीप कंपस और टाटा हेक्सा से होगा। फिलहाल ये दोनों ही गाड़ियां मार्किट में अच्छी रफ़्तार पकड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

हीरो जल्द लांच करेगा पावरफुल स्कूटर ZIR, जानिए खास फीचर्स और कीमत

Volkswagen ने भारत में लांच किया Ameo Pace एडिशन, जानें खास फीचर्स और कीमत

भारत में जल्द लांच होगी Triumph की टाइगर 1200 बाइक, जानिए कीमत और खास फीचर्स

भारत में महिंद्रा की TUV300 Plus जल्द होगी लांच, जानिए क्या है इसमें खास

महिंद्रा ने पेश किया नई मोजो UT 300 बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स

Similar News