Mitsubishi Outlander की भारत में शुरू हुई बुकिंग, जानिए क्या है इसमें खास
जापानी वाहन निर्माता कंपनी मित्सुबिशी (Mitsubishi) मोटर्स ने भारत में 2018 आउटलैंडर कार की बुकिंग शुरु कर दी है। कंपनी ने इस कार के डिजाइन में कई सुधार किए हैं।;
नई दिल्ली : जापानी वाहन निर्माता कंपनी मित्सुबिशी (Mitsubishi) मोटर्स ने भारत में 2018 आउटलैंडर कार की बुकिंग शुरु कर दी है। जापानी ब्रैंड मित्सुबिशी ने आउटलैंडर में कई डिजाइन सुधार किए हैं।
इसके कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि भारत में अगले महीने इस कार को 30 लाख रुपए के आसपास की कीमत में लांच किया जा सकता है। कंपनी ने इस कार के डिजाइन में कई सुधार किए हैं। इसमें अब यह बड़े ग्रिल और क्रोम से लैस होगी। यह एक 7 सीटर एसयूवी होगी।
इस कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल्स, फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 18 इंच अलॉय वील्ज दिए जाएंगे। वहीं गाड़ी के भीतर लेदर का इस्तेमाल देखने को मिलेगा।
इसके खासियत की बात करें तो 2018 Mitsubishi Outlander एसयूवी में 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो कि 6000 आरपीएम पर 165 बीएचपी का पावर और 4100 आरपीएम पर अधिकतम 222 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
मित्सुबिशी अपनी नई कार में 6.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी, जिसमें कीलेस एंट्री, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड सीटें आदि खूबियां भी होंगी। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इसमें एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट आदि फीचर्स भी दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि इस कार के बारे में और सटीक जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही सामने अा सकेगी। लेकिन माना जा रहा है भारतीय बाजार में लांच होने के बाद इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan से होगा। फिलहाल इसके थर्ड जेनरेशन मॉडल आता है। इसे 2012 से भारत में बेचा जा रहा है।