पूर्व RBI गवर्नर के भाई राजन ने टाटा ग्रुप से दिया इस्तीफा, 23 साल से थे जुड़े

इस्तीफा देने की राजन ने बताई ये वजह, पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन के भाई मुकुंद राजन ने टाटा ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है।

Update: 2018-03-16 14:09 GMT

नई दिल्ली : पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन के भाई मुकुंद राजन ने टाटा ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को टाटा ग्रुप ने जानकारी दी है कि उनके चीफ इथिक्स ऑफिसर मुकुंद राजन ने टाटा ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और वो खुद का कारोबार करना चाहते हैं। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, "डॉ राजन और टाटा संस इस बात पर सहमत हुए हैं कि राजन अपनी सेवाएं देना 31 मार्च 2018 से बंद कर देंगे।" इनकी नियुक्ति साइरस मिस्त्री के समय की गई पहली बड़ी नियुक्ति थी।

राजन टाटा संस में टाटा ऑपर्चुनिटी फंड के मैनेजिंग पार्टनर और टाटा संस की ग्रुप एक्जिक्यूटिव काउंसिल में भी शामिल थे। राजन को टाटा संस के 3 चेयरमैन रतन टाटा, साइरस मिस्त्री और एन चंद्रशेखरन के साथ काम करने का अनुभव है। टाटा की कई कंपनियों के बोर्ड में वो सबसे युवा डायरेक्टर के तौर पर शामिल थे।

आपको बता दें 49 साल के डॉ राजन इससे पहले टाटा टैलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। वह 2013 में समूह के प्रवक्ता तथा ब्रांड संरक्षक बनाए गए थे। राजन टाटा संस में 1990 से काम काम कर रहे थे। वो हाल ही में टाटा टैलीकॉम के फायबर कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण की खबरों के कारण चर्चा में आए थे।

Similar News