निशान मोटर्स के चेयरमैन गिरफ्तार, नियमों के उल्लंघन का मामला: रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्लो ने कंपनी के वितीय दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की है?

Update: 2018-11-19 13:33 GMT

निशान मोटर्स के चेयरमैन कार्लो घोसन को टोक्यो में गिरफ्तार कर लिया गया है। कंपनी के चेयरमैन पर जापान की एक वित्तीय कंपनी से धोखाधड़ी का आरोप है। जापान की अखबार आशी के हवाले से खबर है कि कार्लो ने कंपनी के वितीय दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की है। जापानी अखबार के मुताबिक कार्लो ने कंपनी को बिना बताए टोक्यो में अपने लिए वकील हायर कर लिया है। हालांकि निशान के प्रवक्ता से इस बाबत जब सवाल किया गया तो उन्होंने किसी व्यक्तिगत के उपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।



कंपनी के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट

निशान मोटर्स के अलावा कार्लो फ्रांस में रेनो के भी हेड हैं। आपको बता दें कि कार्लों की इस खबर के बाद कंपनी में शेयर में 6.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कार्लो की पकड़ अंतराष्ट्रीय कार बाजार के अधिकारियों में बहुत तगड़ी है। आपको बता दें कि कार्लो में पिछले साल ही निशान मोटर्स के सीईओ का पद छोड़ दिया था। हालांकि चेयरमैन के तौर पर वो अभी भी बने हुए हैं। 

Similar News