RBI : रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 2021 में GDP में 9.5% की गिरावट की संभावना

वर्ष 2021 में जीडीपी में 9.5% की गिरावट की संभावना है।

Update: 2020-10-09 05:07 GMT

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में आज रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया। रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने पॉलिसी रेपो दर को बिना बदलाव के 4% रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। वर्ष 2021 में जीडीपी में 9.5% की गिरावट की संभावना है।

अभी ये है रेपो रेट

आरबीआई ने छह अगस्त को जारी नीतिगत समीक्षा में रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। केंद्रीय बैंक इससे पहले पिछली दो बैठकों में नीतिगत दर में 1.15 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल रेपो दर 4 प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमसीएफ) दर 4.25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

Tags:    

Similar News