RBI के नये नियम, RTGS करने का समय में परिवर्तन

आरटीजीएस में 6 बजे तक ट्रांजेक्शन की सुविधा 1 जून से ग्राहकों को मिल जाएगी।

Update: 2019-05-29 06:34 GMT

नई दिल्ली। आरबीआई ने अपने नियम मे बदलाव करते हुए। RTGS सिस्टम के माध्यम से मनी ट्रांसफर करने वालों को आरबीआई की तरफ से बड़ी सहूलियत दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक करने का निश्चय किया है। यह नये नियम 1 जून से लागू हो जाएगी। आरबीआई द्वारा मंगलवार को यह जानकारी दी गई है।

आपको बतादे कि आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा, ?आरबीआई ने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढे चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है।? अभी शाम साढ़े चार बजे तक ही मनी ट्रांसफर की सुविधा है। आरटीजीएस में 6 बजे तक ट्रांजेक्शन की सुविधा 1 जून से ग्राहकों को मिल जाएगी।

क्यो होता है RTGS का मतलब उसके बारे बताते है। आरटीजीएस यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट वह प्रणाली है जिसके माध्यम से मनी ट्रांसफर का कार्य रियल टाइम में ही तुरंत हो जाता है। इससे व्यक्तिगत खाताधारकों या समूह में ग्राहकों को फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सिस्टम मुख्यत: बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन के लिए प्रयोग होता है। इसके माध्यम से न्यूनतम 2,00,000 रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है, वहीं ट्रांजेक्शन के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। 

Tags:    

Similar News