जानिये- कौन हैं रोशनी नाडर जो बन गईं भारत की सबसे अमीर महिला

Update: 2020-07-17 14:24 GMT

शिव नाडर की जगह उनकी बेटी रोशनी नाडर को अब HCL टेक्नॉलजी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस पद को संभालते ही वह भारत की सबसे रईस महिला बन गईं। बता दें कि रोशनी नडार की उम्र महज 38 साल है। शिव नडार अब मुख्य रणनीति अधिकारी के साथ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने शिव नाडर के स्थान पर उनकी बेटी और कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक रोशनी नाडर मल्होत्रा को बोर्ड़ और कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार से प्रभावी है। शिव नाडर ने पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी।

रोशनी नाडर की उम्र 38 साल की है और वह शिव नाडर की इकलौती संतान हैं। 2019 में फोर्ब्स ने रोशनी नाडर को विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं में शुमार किया था। Hurun India Rich List (2019), में उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला का दर्जा दिया गया था।


रोशनी की स्कूलिंग वसंत वैली स्कूल में हुई। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। उन्होंने मीडिया फील्ड में काम किया है। HCL जॉइन करने से पहले उन्होंने कई दूसरी कंपनियों में काम किया।

पिता के कहने पर वह HCL जॉइन कीं। एक साल के भीतर उन्हें कंपनी का CEO और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर बना दिया गया। रोशनी नाडर 2009 में 27 साल की उम्र में ही कंपनी की सीईओ बन गई थीं।

2010 में उन्होंने शिखर मल्होत्रा से शादी की। वे फिलहाल एचसीएल हेल्थकेयर में वाइस चेयरमैन हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

 

Similar News