अचानक फिर लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत
अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोने-चांदी की खरीददारी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें।;
नई दिल्ली : अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोने-चांदी की खरीददारी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। अचानक फिर दूसरे दिन भी सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखी गई है।
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपये की कमजोरी के साथ 31,875 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। कमजोर वैश्वक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते और दुनियाभर के बाजार में धीमे रुख के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं चांदी भी 440 रुपये की गिरावट के साथ 40,760 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। बताया जा रहा है इसका प्रमुख कारण सिक्का ढालने वालों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से चांदी का उठाव कम होना है।
व्यापारियों का मानना है कि मौजूदा भाव पर घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से कम खरीदारी देखने को मिली है। इन सब के चलते सोने की कीमतों में कमी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने के कारण भी सोना की कीमत पर असर हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। सिंगापुर में सोने की कीमत 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1282.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
इससे पहले शनिवार के कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के कीमतों में 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि गिन्नी की कीमतें 24800 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही हैं। दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 75 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31875 रुपये और 31725 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।