Asia's Power Businesswomen : एशिया की टॉप 20 पावर बिजनेसवुमन में इन 3 भारतीय महिलाओं का दबदबा, देखें- पूरी लिस्ट

फोर्ब्स ने मंगलवार को अपनी एशिया की पावर बिजनेसवुमन लिस्ट 2022 (Asia’s Power Businesswomen list) जारी कर दी है।

Update: 2022-11-08 13:58 GMT

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने मंगलवार को अपनी एशिया की पावर बिजनेसवुमन लिस्ट 2022 (Asia's Power Businesswomen list) जारी कर दी है। जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। महिला बॉस की सूची में तीन भारतीय भी शामिल हैं। फोर्ब्स एशिया ने लिस्ट में उन महिला कारोबारियों को शामिल किया है, जो अलग-अलग रणनीतियों के साथ आईं और कोविड -19 महामारी और इसके कारण होने वाली अनिश्चितता के बावजूद अपने व्यवसायों को बढ़ावा दिया।

फोर्ब्स की लिस्ट में जगह पाने वाली भारत की तीन महिलाएं -

1. गजल अलघ (Ghazal Alagh)

लिस्ट में पहली भारतीय महिलाओं का नाम गजल अलघ का है, जो ममाअर्थ (Mamaearth) की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) की को फाउंडर और चीफ इनोवेशन अधिकारी हैं। उन्होंने 2016 में अपने पति वरुण के साथ गुरिग्राम स्थित कंपनी शुरू की। इस साल जनवरी में अलघ की कंपनी एक यूनिकॉर्न बन गई।

2. सोमा मंडल (Soma Mondal)

लिस्ट में दूसरी भारतीय व्यवसायी सोमा मंडल (Soma Mondal) हैं, जो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की अध्यक्ष हैं। सोमा राज्य द्वारा संचालित कंपनी की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला हैं। फोर्ब्स ने कहा कि 2021 में मंडल के सेल अध्यक्ष बनने के बाद से, 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए उसके वार्षिक राजस्व में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

3. नमिता थापर (Namita Thapar)

एमक्योर फार्मा के भारतीय कारोबार में कार्यकारी निदेशक नमिता थापर (Namita Thapar) फोर्ब्स एशिया की पावर बिजनेसवुमन 2022 की लिस्ट में नामित होने वाली तीसरी भारतीय महीला हैं। थापर शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में जज भी रह चुकी हैं।

Tags:    

Similar News