जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर दोनों नेताओं का प्रमोशन हुआ

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरके सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें भी प्रमोशन मिला है, जिसकी संभावना पहले से ही जताई जाती रही है।

गुजरात से आने वाले मनसुख मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। गुजरात से कुल 5 सांसदों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

भूपेंद्र यादव ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। पहली बार उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह राजस्थान से आते हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। बीजेपी में भी वह महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गुजरात से आने वाले पुरुषोत्तम रूपाला ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। गुजरात में अगले साल ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों नेताओं का प्रमोशन हुआ है। अब तक वे राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।



Update: 2021-07-07 13:08 GMT

Linked news