तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बयान से क्या मिलेगा कांग्रेस को जीवनदान?

Update: 2023-03-02 07:48 GMT

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने क्या कहा यह पूरे विपक्ष खासतौर से कांग्रेस को कान खोल कर सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने रायपुर महाधिवेशन में विपक्षी एकता के लिए प्रस्ताव पास करके उन्हें सबसे अच्छा आदर्श बर्थडे गिफ्ट दिया है।

स्टालिन ने कहा कि 2024 का  लोकसभा चुनाव इसलिए नहीं है कि कौन जीतेगा बल्कि इसलिए है कि किसको नहीं जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम को हर हाल में भाजपा को हराना होगा क्योंकि वह देश को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की थर्ड फ्रंट की बात बेमानी है। साथ ही यह भी कहा की यह उनका बर्थ डे समारोह नहीं है बल्कि एक नई विपक्षी एकता की पहल की शुरुआत है। विपक्षी एकता पर उनसे अच्छी बात हाल के सालों में शायद ही किसी न कही हो।

उन्होंने कहा कि अपने स्थानीय मतभेद राष्ट्रीय राजनीति पर हावी ना होने दें। देश की एकत बड़ी चीज है। लोकतंत्र बचाओ। स्टालिन ने एकता का आधार तैयार कर दिया। अब देखना यह होगा क्या स्टालिन के बयान से कांग्रेस को जीवनदान मिलेगा या नहीं। हालांकि इस समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी के नेता फारुख अब्दुल्ला, राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। 

Tags:    

Similar News