MSP की लूट का खुलासा : राजस्थान के किसानों के साथ मार्च महीने में 132 करोड़ की लूट
सबसे ज्यादा नुकसान चना के किसानों को, 53 करोड़ का नुकसान पिछले 31 दिनों में।;
1 मार्च से 31 मार्च के बीच राजस्थान के किसानों को विभिन्न फसलों को एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 132 करोड रुपए का घाटा हुआ।
एमएसपी की तुलना में सबसे कम दाम मिलने के मामले में बाजरा उत्पादक किसानों की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उन्हें ₹2150 की तुलना में औसतन केवल ₹1192 ही मिल पाए यानी बाजरा उत्पादक किसान को ₹957 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी।
वहीं कुल लूट के मामले में चना उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन 31 दिनों में राजस्थान के चना उत्पादक किसान की कुल ₹53 करोड़ की लूट हुई जबकि गेंहू और मक्का उत्पादक किसानों की ₹29 करोड़ 46 लाख और ₹14 करोड़ 9र लाख की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।