जामताड़ा से पकड़े गए 14 साइबर अपराधी

Update: 2021-08-31 07:17 GMT

जामताड़ा के साइबर अपराधी देश दुनिया की नाक में दम किए हैं। गांव की गलियों में बैठ आम से खास तक को ये चुटक‍ियों में शिकार बनाते हैं। इनके ऐशोआराम की कहानी भी निराली है। साइबर अपराधों के जामताड़ा कनेक्शन किसी से छिपे हुए नहीं हैं।

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि साइबर सेल ने आज झारखंड के जामताड़ा इलाके में छापामारी कर 14 साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार किया है। जब भी साइबर अपराध की बात होती तो पहला नाम जामताड़ा का आता है। यहां से हर रोज नई-नई साइबर अपराध की कहानी आती है। इन कहानियों को सुलझाने में देशभर की पुलिस उलझी रहती है।



Tags:    

Similar News