आप आदमी पार्टी विधायक शोएब इकबाल बोले, मुझे शर्म आ रही है अपने को आप विधायक कहने में
'दिल्ली सरकार लाचार हो गई है, राष्ट्रपति शासन लगे', AAP विधायक शोएब इकबाल का छलका दर्द;
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे शर्म आती है यह कहने में कि में आम आदमी पार्टी का विधायक हूँ.
विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी में बग़ावत हो चुकी है. विधायक शोएब इक़बाल ने कहा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा दो, ना अस्पताल में बेड है. ना ऑक्सीजन, ना दवाइयाँ, दिल्ली सरकार सिर्फ़ काग़ज़ों पर चल रही है, मुझे आम आदमी पार्टी का विधायक होने पर शर्म आ रही है.
आप विधायक शोएब इक़बाल ने कहा कि मैं छह बार से विधायक हूँ, सबसे सीनियर हूँ, में लोंगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूँ. दिल्ली में हाइकोर्ट दिल्ली में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करें. इसके अलावा दिल्ली में कोई और रास्ता नहीं बचा है . दिल्ली चूँकि देश का दिल है और यहाँ अब सबसे ज्यादा मौतें होना एक बड़ी बात है.
बता दें कि मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से शोएब इकबाल पांच बार कांग्रेस से विधायक रहे है. जबकि पिछली उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. इसके बाद उनको पार्टी ने मटिया महल विधानसभा से टिकिट दिया था.