ख़ौफ़नाक वारदात: घण्टों की मशक्कत के बाद भी नही मिला दिल्ली के शहजाद का सिर, बैरंग लोटी दिल्ली पुलिस

बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर के जंगल में मिली सिर कटी लाश के मामले में दिल्ली पुलिस आज बागपत पहुँची। दिल्ली पुलिस शहजाद के सर को तलाशने के लिए आज बागपत पहुँची

Update: 2021-07-21 05:29 GMT

दिल्ली: बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर के जंगल में मिली सिर कटी लाश के मामले में दिल्ली पुलिस आज बागपत पहुँची। दिल्ली पुलिस शहजाद के सर को तलाशने के लिए आज बागपत पहुँची और शहजाद के सिर को तलाशने की कोशिश की लेकिन दिल्ली पुलिस को कोई कामयाबी नही मिली जिसे दिल्ली पुलिस आज भी खाली हाथ वापस लौट गई।

दिल्ली पुलिस का कहना हैं कि दिल्ली निवासी शहजाद का सिर हत्यारोपियों ने मुबारिकपुर से करीब आठ किलोमीटर दूर ललियाना के पास हिंडन में फेंक दिया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस पकड़े गए दोनों हत्यारोपी रियासत और जावेद को साथ लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से घंटों तक हिंडन में सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम खाली हाथ वापस लौट गई।


दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र के सनलाइट कॉलोनी निवासी शहजाद (50 वर्ष) पुत्र गुलाम मोहम्मद सटरिंग का काम करता था। वह 12 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली के सीमापुरी थाने में शहजाद की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश करने में जुटे थे। बीती 16 जुलाई की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मुबारिकपुर निवासी किसान भीम सिंह के खेत में उसका सिर कटा शव मिला था। किसान ने इसकी सूचना खेकड़ा पुलिस को दी थी। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ खेकड़ा युवराज सिंह घटना स्थल पर पहुँचे थे। जेब से मिले कागजातों से पुलिस ने उसकी पहचान कर दिल्ली की सीमापुरी पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने इस मामले में रटौल निवासी रियासत और एक जावेद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस पकड़े गए दोनों हत्यारोपी रियासत और जावेद को साथ लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से घंटों तक हिंडन में सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम खाली हाथ ही वापस लौट गई।


परिजनों के जाम लगाने के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस :

शहजाद हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई नहीं कर रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर शांत बैठ गई। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया गया। शहजाद का सिर तलाश करने में भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिजनों ने दिल्ली में मार्ग जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई।

विपिन सोलंकी की रिपोर्ट 

Tags:    

Similar News