ठंड ने सबको किया परेशान,टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, नये साल पर बारिश का अनुमान

Update: 2019-12-28 05:23 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। 



बताया जा रहा है कि 118 साल में ये दूसरा दिसंबर का महीना है जब दिल्ली में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ रही है. विभाग के मुताबिक हालात में फिलहाल कोई सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि नए साल के मौके पर यानी 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना है।



 दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा। 

दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री पर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह 06:10 बजे तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है। दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 12 दिन से हाड़ कंपाने वाली सर्दी है। सर्दी का 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

अगले पांच दिन के पूर्वानुमान के आधार पर इस महीने का अधिकतम औसत तापमान 19.15 डिग्री रह सकता है। ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर होगा। 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी सर्दी का ऐसा दौर चला था। यूपी के लखनऊ में पारा 7.7 डिग्री रहा।

हवाओं के कमजोर पड़ने से दिल्ली समेत दूसरे शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर की सीमा पर पहुंच रही है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को 373 रहा। सबसे अधिक नोएडा का 396, फरीदाबाद का 392, गाजियाबाद का 384, ग्रेटर नोएडा 382 व गुरुग्राम का 292 दर्ज किया गया। शनिवार व रविवार को इसमें बढ़ोतरी होने का अंदेशा है।

Tags:    

Similar News