दीपक चौरसिया ने किया जी न्यूज चैनल ज्वाइन, ट्वीट करके दी ये जानकारी

Update: 2023-01-17 10:56 GMT

देश के जाने माने पत्रकारों मे गिने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने आज जी न्यूज ग्रुप को ज्वाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट भी किया और जी ग्रुप द्वारा जारी किया गया पत्र भी मीडिया में या गया। 

दीपक चौरिसया ने कहा है कि आज से नए सफ़र की शुरुआत। मैंने ज़ी न्यूज़ ज्वाइन कर लिया है। काफ़ी समय बाद आज से रोज़ रात 8 बजे आपका दीपक दिल से आप सबसे जुड़ेगा। तेवर वही रहेगा और आपका साथ भी वही। अब तक के सफ़र में आपके साथ के लिए हार्दिक आभार। साथ बना रहे।

वहीं जी न्यूज ग्रुप द्वारा जारी किया गया लेटर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दीपक चौरसिया पिछले कई महीनों से घर बैठे हुए थे। आज उन्होंने जी ग्रुप को कंसलटिंग एडिटर के तौर पर ज्वाइन किया है। 

Tags:    

Similar News