दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने आज जारी किए दो घोषणा पत्र

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में एम्स जैसे पांच अस्पताल बनाने का वादा किया है।

Update: 2020-02-02 08:01 GMT

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और BJP के स्टार प्रचारक सुर्खियां बन रहे हैं, विवादों को हवा दे रहे हैं और वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में तीसरे प्रतिभागी दल कांग्रेस भी अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतर चुकी है। हालांकि हर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है तो अब कांग्रेस भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने इस बार दो घोषणा पत्र जारी किए हैं। 

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में एम्स जैसे पांच अस्पताल बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित करने और लड़कियों को पीएचडी तक की मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने दूसरे घोषणा पत्र का नाम 'ग्रीन दिल्ली मेनिफेस्टो' रखा है। दूसरे घोषणा पत्र में पर्यावरण और ईको-फ्रेेंडली परिवहन को बढ़ावा देने का वादा किया गया है।


कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'दिल्ली संकल्प पत्र' जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया है।

भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे।

इस क्रम में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था और बिजली-पानी को लेकर अपनी नीतियां और योजनाएं जारी रखने का एलान किया था। इसके बाद ही घोषणा-पत्र पर होने वाली सिसायत गर्म हो गई थी। पहले भाजपा ने आप के घोषणा पत्र पर वार किया और उसके शुक्रवार से आप भाजपा पर हमलावर हुई। दिल्ली में कांग्रेस का मुकाबला दो आक्रामक विरोधियों से है।  

Tags:    

Similar News