दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी बदलेगी बीजेपी

Update: 2020-01-21 05:50 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आगामी आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। भाजपा, कांग्रेस और आप, तीनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव को मैदान में उतारा है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि भाजपा ने यहां एक तरीके से केजरीवाल को वाक्ओवर दे दिया है। अब खबर है कि भाजपा यहां से प्रत्याशी बदल सकती है। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली सीट से घोषित उम्मीदवार सुनील यादव को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने घर बुलाया है। बता दें कि आज दिल्ली में नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

यादव पेशे से वकील हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है. सोमवार देर रात को जारी लिस्ट में इनके नाम की घोषणा हुई. बीजेपी उम्मीदवार सुनील यादव ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है।



Tags:    

Similar News