दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस का घोषणा पत्र बनकर तैयार आज होगा जारी

कांग्रेस भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी इसमें दिल्ली के विकास के मुद्दे सहित कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

Update: 2020-02-02 04:36 GMT

 दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और BJP के स्टार प्रचारक सुर्खियां बन रहे हैं, विवादों को हवा दे रहे हैं और वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में तीसरे प्रतिभागी दल कांग्रेस भी अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतर चुकी है। हालांकि हर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है तो अब कांग्रेस भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी। माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली के विकास के मुद्दे सहित कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

घोषणा पत्र में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पेंशन में बढ़ोतरी, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमित करने में 7 ए की अड़चन दूर करने सहित कई अहम मुद्दे को शामिल किया जा सकता है। राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप सिंह नागरा सहित अन्य अन्य नेता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'दिल्ली संकल्प पत्र' जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया है।

भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे।

इस क्रम में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था और बिजली-पानी को लेकर अपनी नीतियां और योजनाएं जारी रखने का एलान किया था। इसके बाद ही घोषणा-पत्र पर होने वाली सिसायत गर्म हो गई थी। पहले भाजपा ने आप के घोषणा पत्र पर वार किया और उसके शुक्रवार से आप भाजपा पर हमलावर हुई।  दिल्ली में कांग्रेस का मुकाबला दो आक्रामक विरोधियों से है। 


Tags:    

Similar News