शाहदरा एमसीडी वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार भरत गौतम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया
बीजेपी उम्मीदवार के कार्यालय उद्घाटन के समय उमड़ी भीड़;
दिल्ली नगर निगम का चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर आता नजर या रहा है। आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शाहदरा वार्ड के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव 2022 हेतु भाजपा के युवा प्रत्याशी भरत गौतम को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए जनता से बीजेपी को भारी मतों से जिताने की अपील की।
भरत गौतम शाहदरा वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए है। भरत गौतम इस समय शाहदरा जिले के जिला संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद है। पार्टी ने युवा होने के नाते उन्हे टिकिट दिया है और एक ईमानदार युवा होने का साथ हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते नजर आते है।
कार्यालय के उद्घाटन के समय भारी संख्या में लोग आए हुए थे। भरत गौतम ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी चुनाव में आशीर्वाद की मांग की। भरत ने कहा कि में यह चुनाव जनता के काम करने लिए जीतना चाहता हूँ ताकि शाहदरा वार्ड का चहुमुखी विकास हो।