दीप सिद्धू को जमानत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2021-04-17 11:17 GMT

देश में 26 जनवरी हिंसा मामले के आरोपी दीप सिद्धु को दिल्ली की अदालत ने जमानत दे दी है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार कर लिया है.  दीप सिद्धू के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया था. उसके बाद आज कोर्ट ने उसको जमानत दे दी है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ने दीप सिद्धू को अरेस्ट किया गया है. दीप सिंद्धु को तिहाड़ जेल में ही गिरफ्तार किया गया है. जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद लाल किले में हुई तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तारी की गई है. 

लाल किले हिंसा मामले में कल ही जमानत मिली थी. दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी थी. दीप सिद्धू की आज रिहाई होनी थी . 

26 जनवरी को देश की आन बान शान लालकिल पर किसान आंदोलन की परेड के दौरान एक विशेष धर्म का झंडा लहरा दिया गया था. जिसको लेकर पुरे विश्व में भारत देश को शर्मशार होना पड़ा था. उसके लिए पुलिस ने दीप सिद्धू को आरोपी बनाया था, आज दीप सिद्धू को जमानत मिल गई है. उसे आज बाहर निकलना था उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

Tags:    

Similar News