दिल्ली के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, DPS में आया धमकी भरा ई-मेल, स्कूल में हड़कंप, अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे
सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकालने के लिए स्कूल पहुंचे।;
Photo : India Today
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक नामी स्कूल की बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस स्कूल का नाम है दिल्ली पब्लिक स्कूल जो कि मथुरा रोड पर स्तिथ है। ये धमकी स्कूल प्रशासन को मेल पर मिली है।
सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकालने के लिए स्कूल पहुंचे।
डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव के मुताबिक, 'स्कूल परिसर में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से कोई खतरा नहीं है। स्थिति सामान्य है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम स्कूल की इमारतों को सेनेटाइज कर रही है।