उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में जाकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी जी से मिलकर उनका हाल लिया। तिवारी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे है। उनकी तबियत बीते दिन फिर से बिगड़ गई और उनको आईसीयू में भर्ती किया गया।
सीएम योगी ने अस्पताल जाकर उनके हालचाल लिए। सीएम ने उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। योगी के अचनक पहुंचने से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सतर्क कर दी गई। परिजन भी यकायक इस खबर से भौंच्चके रह गये।
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एनडी तिवारी जी से मिलकर उनका हाल लिया। pic.twitter.com/5j9dP8ceVM
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 19, 2017