दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली का निधन, पार्टी में शोक की लहर
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व गृह मंत्री स्व. सरदार बूटा सिंह के बेटे पूर्व विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली का आज निधन हो गया. सरदार अरविंदर सिंह काफी समय से बीमार थे. उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. वह अभी मात्र 54 वर्ष के थे.
वह 2008 में दिल्ली की देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. आपको बतादें इसी साल की शुरुआत में पूर्व गृहमंत्री व बिहार के पूर्व राज्यपाल सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया था.