ऐतिहासिक कबीर कोहिनूर तीसरा वर्ष सम्मान समारोह नई दिल्ली में

भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज के नेतृत्व मार्गदर्शन में आगामी वर्ष 27 फरवरी 2024 को देश की राजधानी नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कबीर मठ,सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर (राजस्थान) के द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Update: 2024-02-04 12:48 GMT

भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज के नेतृत्व मार्गदर्शन में आगामी वर्ष 27 फरवरी 2024 को देश की राजधानी नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कबीर मठ,सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर (राजस्थान) के द्वारा आयोजित किया जाएगा। राष्ट्र हित में लगनशील कर्मयोगी महानुभावों को हौसला अफजाई हेतु आयोजित इस सम्मान समारोह में देश विदेश के विभिन्न सामाजिक सेवाओं में कार्य करने वाले चयनित 100 असाधारण प्रतिभाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्र लेखक सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने की दिशा में भारत के कोने कोने से ढूंढ कर ऐसे महानुभावों को सम्मान और एक नई उत्साह उमंग प्रदान करने का काम कर रहे जो राष्ट्र हित और समाज हित में विभिन्न क्षेत्रों में लोक सेवाओं के जरिए अपना अपना विशिष्ट योगदान दे रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गो, जाति धर्मो के लोगों को एक मंच के बैनर तले लाने से निश्चित आपसी एकता, सहयोग, समरसता, सद्भावना और भाईचारे का सुगंधित पुष्प खिलेगा।

इन्होंने आगे बताया की विभिन्न श्रेणी जैसे की भामाशाह (दान), समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संगीतकार-गीतकार, नशा मुक्ति, नेतृत्वकर्ता, भारतीय कला-संस्कृति, लोक नाट्य, गौ सेवा, तकनीक नवाचार, वरिष्ठ कवि-कवयित्री, ज्योतिष शास्त्री, चित्रकारिता, बाल साहित्यकार, उत्कृष्ट शिक्षा सेवा, वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्र हित में अन्य विशिष्ट सेवा, फिल्म अभिनेता, चिकित्सा सेवा एवं आदिवासी-जनजति प्रोत्साहन कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के असाधारण हस्तियों को कबीर कोहिनूर सम्मान प्रदान किया जाएगा। कबीर का आत्मसात मान्यता वादा के बेड़ियों से निकलकर मानवतावाद के निश्चिंत सुखमय, प्राणिमात्र और विश्व के कल्याण करने वाला प्रेरणा प्रसाद है।

Tags:    

Similar News