अगर आप भी मेंटेन करना चाहते हैं अपना बैंक बैलेंस तो फॉलो करें यह टिप्स बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

Investment Tips: आज के समय में हर कोई पैसे वाला बनना चाहता है और अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है। ऐसे में अमीर बनने के लिए आपको बहुत मेहनत भी करनी पड़ती है।;

Update: 2023-04-28 11:30 GMT

Investment Tips: आज के समय में हर कोई पैसे वाला बनना चाहता है और अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है। ऐसे में अमीर बनने के लिए आपको बहुत मेहनत भी करनी पड़ती है अगर आप भी अपने बैंक बैलेंस को मेंटेन करना चाहते हैं और उसे बढ़ाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपके बैंक बैलेंस हमेशा बना रहेगा । हालांकि अमीर बनने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, तभी अमीर बनने की तरफ कदम बढ़ाए जा सकते हैं. सबसे पहले तो अपने बैंक बैलेंस को मेंटेन करने के लिए आपको अपने पैसों का इन्वेस्टमेंट सही जगह करना जरूरी है। जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले

आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनके जरिए अमीर बना जा सकता है...

अगर आप एक इक्विटी निवेशक हैं, तो आपको एक ऐसी इक्विटी में इन्वेस्ट करना चाहिए जो लंबे समय के लिए हो और सस्ते दामों में मिल भी जाए।

लिक्विड फंड बनाएं-

यह परिवार के अनिवार्य मासिक खर्चों के लिए भी जरूरी है बीमा होने के बावजूद किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिकता के मामले में ऐसा फंड बेहद उपयोगी है.आपातकालीन या आकस्मिक फंड आपके लिए काफी जरूरी साबित होगा. इमरजेंसी फंड इसलिए भी जरूरी है यह आपको संकट की स्थिति में मजबूती प्रदान करता है यह निवेशक को बिना बाधित किए वित्तीय आपात स्थिति से निपटने में आपकी मदद करता है जो मुख्य रूप से आपकी दीर्घकालिक जरूरतों के लिए निर्धारित हैं.

पोर्टफोलियो में सुनिश्चित रिटर्न विकल्प-

आपके जरिए किए गए सभी इंवेस्टमेंट केवल रिटर्न पर केंद्रित नहीं होने चाहिए. निश्चित आय वाले निवेशों को स्थिरता और तरलता पर ध्यान देना चाहिए. सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), बैंक सावधि जमा (एफडी), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), डाकघर राष्ट्रीय बचत मासिक आय खाता (पीओएमआईएस), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), सुकन्या समृद्धि जैसे निश्चित आय वाले निवेश विकल्पों में भी निवेश करें.

डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो-

इक्विटी, रियल एस्टेट, सोना और चांदी के साथ एक अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने पर विचार करें. लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट पर ध्यान दें और अल्पकालिक बाजार में उतार-चढ़ाव या भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें.

जीवन बीमा-

हमें अपने जीवन में बीमा का लाभ भी अवश्य लेना चाहिए। हमें अपना निवेश जीवन बीमा पॉलिसी इसमें भी करना चाहिए। इससे भी आपके परिवार को मजबूती मिलती है और भविष्य में वित्तीय समस्याओं का सामना करने में राहत मिलती है। आपकी अनुपस्थिति में परिवार की वित्तीय जरूरतों को ध्यान रखने के लिए पर्याप्त धन जीवन बीमा से भी आता है। अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से उपयुक्त सर्वोत्तम पॉलिसी चुने और अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लेंअपने खुद के वित्तीय व्यय को मैनेज करें-

आपकी वित्तीय सफलता आपकी व्यक्तिगत सफलता के समान होनी चाहिए, जिसके लिए आवश्यक है कि आप अपनी वित्तीय सफलता को उसी तरह से देखें जैसे आप अपने जीवन की उपलब्धियों को देखते हैं. अपने खर्चों को कंट्रोल करें.

Tags:    

Similar News