सीएम और पीएम को चना बिकवाने वाले पति पत्नी पुलिस ने भेजे जेल, मास्क को लेकर कल से वायरल हो रहा है ये वीडियो

कोरोना नियमों का किया उल्लंघन, पुलिस से दुर्व्यवहार, बोले-पीएम-सीएम बेचेंगे चना;

Update: 2021-04-19 10:05 GMT

देशभर में कोरोना के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार मेहनत कर रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर मुस्तैद हैं। ताकि वह लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के लिए जागरूक कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर मदद कर सकें।

इसके बावजूद लोग सड़क पर खड़े सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता करने से बाज नहीं आते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए रोका तो कार में बैठी महिला, सुरक्षाकर्मियों से खासी अभद्रता करने लगी। यहां तक कि उसने यह भी कह दिया कि, दिमाग ख़राब हुआ तो पीएम और सीएम चना बेंचते नजर आएंगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने के बाद अब पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले इस जोड़े को पुलिस ने दिल्ली के दरियागंज से गिरफ्तार किया है। बता दें कि, दुर्व्यवहार करने वाले पति को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसकी पत्नी को आज गिरफ्तार किया गया है।


Full View

Tags:    

Similar News