IPS बालाजी श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

30 जून के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे.;

Update: 2021-06-29 11:23 GMT

नई दिल्ली : 1988 बैच के IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. बालाजी श्रीवास्तव को फिलहाल कमिश्नर पद का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया है. बालाजी श्रीवास्तव वर्तमान में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं. इससे पहले एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की कमान संभाल रहे थे. लेकिन 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में 30 जून के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे.

बालाजी श्रीवास्तव इससे पहले पुडुचेरी के डीजी भी रह चुके हैं. बालाजी स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस में विशेष आयुक्त के पद पर भी तैनात रह चुके हैं. बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी भी रह चुके हैं. और पढ़ें- कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर सात दिन से मुर्गा क्यों बन रहे हैं राजस्थान के ये छात्र? यह लगातार दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए लुक आफ्टर का चार्ज दिया गया है.

इससे पहले एसएन श्रीवास्तव को भी एडिशनल चार्ज दिया गया था और रिटायरमेंट के करीब एक महीना पहले ऑफिसियल तौर पर कमिश्नर का चार्ज मिला था. इस बार भी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज ही मिला है.

Similar News