Kangana Ranaut on Priyanka Chopra: कंगना राणावत,बॉलीवुड के खुलासे के बाद अब कर रही है प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट, बोली करण जौहर ने किया था बैन!!

Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर अब एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। इस ट्वीट में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का साथ दिया है और अब उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस भी रिस्पांस दे रहे हैं।

Update: 2023-03-28 10:07 GMT

Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर अब एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। इस ट्वीट में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का साथ दिया है और अब उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस भी रिस्पांस दे रहे हैं।

 Kangana Ranaut Supports Priyanka Chopra: प्रियंका के अचानक से बॉलीवुड को छोड़ देने के सवाल पर प्रियंका ने कई सालों बाद इसका जवाब दिया है। इस जवाब में प्रियंका ने जहां पूरे बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया है तो वही देसी गर्ल के दिल का हाल भी बताया गया है। प्रियंका ने अपने खुलासे में कहा कि मुझे एक कोने में ढकेल दिया गया था। प्रियंका के इस खुलासे के बाद अब बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में आ गई है। कंगना ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए ट्वीट में लिखा," प्रियंका चोपड़ा को लेकर सब का यही कहना था कि लोगों ने उनके खिलाफ एक गैंग बना लिया था। उन्हें न केवल परेशान किया जाता था बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से बाहर भी कर दिया गया था। इसी वजह से इस सेल्फ मेड लड़की को भारत छोड़ना पड़ा।" यह बात हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।


 इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अगले ट्वीट में लिखा," मीडिया ने करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच के तनाव को खूब उछाला भी था। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका कि शाहरुख खान और मूवी माफिया के साथ दोस्ती थी। हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते हैं। उन्हें प्रियंका में पंचिंग बैग दिखा और उन्हें हर हद तक परेशान किया गया। इसी वजह से उन्हें भारत छोड़कर अमेरिका जाना पड़ा। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और कंगना राणावत ने एक साथ फैशन फिल्म में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ द वाइट टाइगर फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. 

अब प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अमेरिका में खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उनकी शादी अमेरिका के सिंगर निक जोनस से हुई है और अब दोनों की एक बेटी भी है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर भी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने 1 साल से अपनी बेटी के चेहरे को मीडिया के सामने नहीं लाया था लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है जिसके बाद लोग उनकी बेटी को काफी क्यूट भी बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News