पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पुरानी सीमापुरी में चिकित्सा शिविर

Update: 2021-09-21 13:14 GMT

नई दिल्ली। भाजपा महिला मोर्चा शाहदरा जिला एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं गर्भाशय कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन शाहदरा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपिका जैन के नेतृत्व में शाहदरा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ ममता ठाकुर के द्वारा किया गया ,जिसमें दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह जी, दिल्ली प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ हरीश गुप्ता जी, पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल जी पूर्व महापौर श्री निर्मल जैन जी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उपमहापौर संजय गोयल जी,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूर्वी दिल्ली ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुनील सिंगल जी. डॉ अरविंद नारायण जी, महामंत्री डॉ कुमार गांधी जी, दिलशाद कॉलोनी मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र दुबे जी, पुष्पा चौधरी जी पार्षद इंदिरा जी उपस्थित रहे। शिविर में Thyroid Test, cholesterol, Hemoglobin, Suger, BP एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, आँख, कान, गला रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, बच्चा रोग विशेषज्ञ orthopedician, physiotherapist आदि स्पेशलिस्ट उपलब्ध रहे। शिविर में तकरीबन 400 लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया। शिविर में आए मरीजों को मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराया गया।



 



Tags:    

Similar News