मोदी है तो महंगाई है, देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, और मोदी सरकार आडंबर में मस्त है: श्रीनिवास बी. वी.

युवा कांग्रेस ने देश भर में बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ केंद्रीय मंत्रियों के घर पर भेजी साइकिल।;

Update: 2021-03-19 08:13 GMT

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के साथियों ने केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर को अलग अलग साइकिल देने उनके आवास पर पहुंचे, पर दिल्ली पुलिस ने उन सभी को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। सरकार की लचर नीतियों से त्रस्त आ चुकी जनता को सरकार लगातार झटके पर झटका दे रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में दुनिया की किसी भी सरकार ने अपनी जनता पर इतने अत्याचार नहीं किए होंगे, जितने मोदी सरकार कर रही है। 1 दिसम्बर से अभी तक 6 बार रसोई गैस के दाम ₹225 तक बढ़ गए है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की ₹5 की वृद्धि पर सड़को पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी पर आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन है, आज युवा कांग्रेस ने उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया है, देश के कई हिस्सों में पेट्रोल ₹100 पार, डीजल ₹90 पार हो गया है, और गैस सिलेंडर की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, शर्मनाक बात यह है की इस तरह की खुली लूट करने के बावजूद भाजपा सरकार इसका दोष भी कांग्रेस पर मढ़कर अपना पीछा छुड़ाना चाहती है। मोदी सरकार ने गृहिणी और आम आदमी के बजट में ऐसी सेंध लगा दी है, जिससे वह जूझ पाने में असमर्थ है, पिछले दिनों में गैस सिलेंडर के दामों में ₹225 तक की वृद्धि हो चुकी है, यह मोदी सरकार की ही दया है कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में एक नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहे है लेकीन आरएसएस और भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश आरएसएस और भाजपा का जनविरोधी और देश विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोगो ने पीएम मोदी और उनके मंत्रियों को अच्छे दिन के वायदे पर चुना था, अब पीएम मोदी और उनकी सरकार लोगो का विश्वास तोड़ चुके है। श्रीनिवास बी वी जी ने पेट्रोलियम मंत्री के हाल के बयान पर जिसमे उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों के लिए सर्दी के मौसम को जिम्मेदार ठहराया, उसे बेवकूफी भरा बयान बताया, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार को ना शर्म, ना लिहाज है, इनका तो लुटेरों का राज है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग कि पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होनी चाहिए और रसोई गैस सिलेंडर के भी दाम तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने चाहिए, और अगर पेट्रोलियम मंत्री यह नहीं कर सकते तो उन्हें शीघ्र अति शीघ्र अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि इस सरकार और इनके मंत्रियो को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नही है। महंगाई पहले से ही लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में जो आग लगी हुई है, उससे महंगाई और बढ़ेगी, देश पर महंगी पड़ी मोदी सरकार। हम यह मांग करते है की बढ़ी हुई कीमतो को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी को वापस करके महंगाई और मंदी से जूझ रहे जनमानस को राहत दी जाए। मोदी सरकार की इस लूट ने देश की महिलाओं की रसोई में आग लगा दी है, उनके घर का बजट बिगाड़ दिया है और मोदी सरकार की महिला मंत्री जो जब विपक्ष में थी तो मामूली वृद्धि पर गैस सिलेंडर को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करती थी पर आज वो सब और अन्य सभी भाजपा नेता मौन है, इस व्यहवार को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, मनीष चौधरी, हरपाल चूड़ासमा, मुकेश कुमार, शिवी चौहान, सुरभि द्विवेदी, दामन बाजवा, परदीप सिंधव, शेष नारायण ओझा, शहीद, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पढ़ी, और अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News