Mundka Fire Incident : कंपनी के मालिक गिरफ्तार, मृतकों के परिजन को 2 लाख का मुआवजा

दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2022-05-14 04:35 GMT

देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया। दर्दनाक अग्निकांड में 27 लोगों के मौत हो गई। 12 लोग हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए। ताजा खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इमारत के मालिक मनीष लाकरा की तलाश जारी है। मनीष लाकरा मौके से फरार चल रहा है। 

मुंडका अग्निकांड वाले बिल्डिंग में फंसे हुए 12 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुंडका इलाके में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। बता दें कि डीएम ऑफिस ने 011-25195529, 011-2 5100093 औऱ 7982661695 नंबर जारी किया है।

मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News