Mundka Fire News : मृतकों को 10 लाख रुपए, घायलों को 50 हजार रूपए का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

मुंडका अग्निकांड के घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूप का मुआवजा मिलेगा।

Update: 2022-05-14 11:25 GMT

राजधानी दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक ईमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात से कभी अस्पातल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले है। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। फिलहाल रेस्क्यू बंद कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से मुंडका अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 10 -10 लाख रुपए और घायलों को 50 - 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने मुंडका में हुए इस भीषण अग्निकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:    

Similar News