बीजेपी में मुस्लिम नेता नकवी और हुसैन की परेशानी बड़ी
यही बात मुख़्तार अब्बास नकवी को अब बहुत ज्यादा परेशान किए हुए हैं.;
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सैयद जफर इस्लाम को राज्यसभा भेजकर सबको चौका दिया है. सब यह जानने को आतुर हो रहे थे कि जो पार्टी लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक मुस्लिम उम्मीदवार उतारने से बचती रही हो आखिर उसने मुस्लिम चेहरा सैयद जफर इस्लाम पर राज्यसभा में दांव क्यों लगाया?
बाद में पब्लिक डोमेन में यह खबर आई कि ज्योतिराज सिंधिया से रिश्ता काम कराने में जफर इस्लाम का ही हाथ था. ऐसे में उन्हें उनके ईनाम की पहली किस्त का भुगतान हुआ है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा बेचैनी पार्टी के परंपरागत मुस्लिम चेहरों मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन को बताई जा रही है. जो लंबे समय से पार्टी के यह दुख मुस्लिम चेहरे बने हुए हैं.
बीच में पार्टी एमजे अकबर और नजमा हेपतुल्ला को भी लाई. लेकिन यह लोग मुख्यधारा में आने में अपने को स्थापित ही नहीं कर पाए. जहां एमजे अकबर मी टू पर फंसकर हाशिए पर चले गए. तो नजमा हेपतुल्ला 75 प्लस की नीति के तहत राज्यपाल बन गई. जबकि शाहनवाज हुसैन के लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद से पार्टी में उनके समीकरण बिगड़ चुके हैं.जफर इस्लाम के बाद भी अब और पिछड़ सकते हैं.
जफर इस्लाम हाई प्रोफाइल और बैकग्राउंड से तो आते ही हैं. शीर्ष नेतृत्व से भी उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं. उनके लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है.तो फिर उसमें उनका मुस्लिम नेताओं पर भारी पड़ना तय माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभी तो यह शुरुआत हुई है. वह जल्द ही कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. यही बात मुख़्तार अब्बास नकवी को अब बहुत ज्यादा परेशान किए हुए हैं.