MSP लूट का एक और खुलासा: 23 दिन, 1 फसल, सभी प्रदेश ,किसान की लूट 15 करोड़
मूंग पर किसान की हो रही है बम्पर लूट, एमएसपी लूट केलकुलेटर का चौकाने वाला खुलासा!
● मूंग की फसल में किसानो के साथ पिछले 23 दिन में 18 करोड़ की लूट।
● सबसे ज्यादा लूट राजस्थान के किसान के साथ, 23 दिन में 7 करोड़ से ज्यादा का नुकसान।
● मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसान को भी सहनी पढ़ी 6 करोड़ और 97 लाख की लूट
सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹7196 निर्धारित किया था। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹6418 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹778 का घाटा सहना पड़ा।
1 मार्च से 23 मार्च के बीच किसान को मूंग की फसल में अब तक 18 करोड़ का घाटा हो चुका है। पूरे खरीफ की फसल में किसान का अब तक मूंग की फसल में 256 करोड़ का नुकसान हुआ है। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।
सबसे ज्यादा लूट राजस्थान के किसान के साथ हुई, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹7196 निर्धारित था वहां राजस्थान के किसान को सिर्फ 6327 का भाव ही मिला जिसके कारण उसका 7 करोड़ का नुकसान हुआ। साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसान के साथ भी 6 करोड़ और 97 लाख की लूट हुई।